रामपुर बुशहर में मंगलवार को ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। इस विशेष सुंदरकांड पाठ को तीन देशों में एक साथ एक ही समय पर 108 स्थानों पर किया गया।

यह पाठ भारत, नेपाल और श्रीलंका में एक साथ होने जा रहा है। इस सुंदरकांड पाठ का आयोजन भारत के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित राज्यों, और नेपाल और श्रीलंका के दो स्थानों के मंदिरों में किया गया।

इस पाठ में रामपुर बुशहर, आनी, कुमारसेन, ज्यूरी, सराहन और किन्नौर क्षेत्र से आए लोगों ने भाग लिया। सुरक्षा शॉप इंडिया के कार्यक्रम संयोजक रोहित पटियाल, सह-संयोजक डिंपल संधु और मंदिर के मेजबान मोहन मेहता ने बताया कि 31 अक्टूबर 2023 को सुंदरकांड पाठ करके सुरक्षा शॉप इंडिया परिवार ने इतिहास रचा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना करना था।

इस आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश में रामपुर बुशहर के श्री सत्यनारायण मंदिर को चुना गया था। इस अवसर पर श्री ठाकुर सत्यनारायण न्यास के उपाध्यक्ष रोशन चौधरी, महासचिव विनय शर्मा, स्वाति बंसल, यशपाल, दुर्गा सिंह और अन्य मौजूद थे।

Similar Posts